4/21/2012

"एक खेल "




हर किशोर ने एक खेला होगा
विरह वेदना और संताप को झेला होगा
कुछ टूट कर बिखर गए होंगे
कुछ ने टुकरो में खुद को समेटा होगा .

हर किशोर ने खेला होगा
प्यार के पत्थर को उछालकर 
एक दुसरे पर फेका होगा 
हँसी और उल्लास को बटा होगा 
एक दुसरे पे मरने को आतुर 
हर किशोर हुआ होगा.

हर किसी को हमउम्र  की तलाश होती है
पर एक किशोर जब एक किशोर से जुड़ा होगा
सामाजिक बंधन उसे क्यों जकड़ा 
क्या बुराई है, हमारे रिश्ते में
क्यों उठाई उँगलियाँ लोगो ने
ये सवाल हर किशोर मन झकझोरा होगा.

हर किशोर ने झेला होगा
बेमतलब रोक-टोक की गलानी को
उसकी बुद्धि   कहे जो ठीक है ,उसे
गलत किसी ने बोला होगा
बालको ने कम, बालिकाओं ने ये दंस ज्यादा झेला होगा
रोकर खुद को जलती क्यों हो
विद्रोह करने का उनका  मन भी बोला होगा
कुछ ने खुद को दबाये  रखा 
कुछ ने तसलीमा बनकर मुंह खोला होगा
बदले में मौत का फतवा/ मौत पाया होगा
किसी को भाई ने गला दबाया
किसी को पिता या पति ने बेरहमी से मारा  होगा.

हर किशोर ने एक खेला होगा 
परम्परा से हटकर कुछ करने को सोचा होगा
होकर उदास कभी,
गुस्से से भरकर
दुनियां जलने को सोचा होगा

हर किशोर ने एक खेल खेला होगा
जीवन को दाव पे लगा 
सपनों  में उलझा होगा
कुछ सपनों के जाल  को तोड़
मंजिल तक पहुंचा होगा 
कुछ इस जाल  में उम्र भर उलझा होगा

हर किशोर अपनी शक्ति की आग में झुलसा होगा
कुछ ने अपनी शक्ति को सच में परखा होगा 
कुछने   व्यर्थ  के कामों में 
अपनी शक्ति को खोया होगा 
कुछ ने अपनी शक्ति को 
अपने सपनों से  जोड़ा होगा.

हर एक किशोर ने खेला होगा 
 खुद में कभी उलझा होगा 
खुद में कहीं खोया होगा 
दुसरे को पाया बहुत थोडा होगा 
कुछ्ने सचमुच में ,खुद को बड़ा बना पाया होगा 

हर किशोर ने देखा होगा 
खुद को असमान में 
कुछ असमान तक सचमुच पहुंचा होगा 
कुछ के दिल को ठेस पहुंचा होगा 

कोई नहीं समझता हमें ,पाया होगा 
अपनी भावनाओं  को समझाने  को आतुर 
एक किशोर को ढूंढा होगा 
किशोर को, किशोर ही,
 समझ सकता है और कोई नहीं
हर किसी ने अपने उम्र में ,
ये दंस झेला होगा.

हर किशोर ने दुनियां को समझने का खेल खेला होगा
पर दुनियां कब समझी समझाने से 
कुछ  खुद  पर अड़े रहे होंगे 
कुछ ने दुनियां के साथ 
मजबूर होकर जीना सीख लिया होगा.

  हर किशोर ने एक खेला होगा
विरह वेदना और संताप को झेला होगा
कुछ टूट कर बिखर गए होंगे
कुछ ने टुकरो में खुद को समेटा होगा .



Note-Part of artwork is borrowed from the internet ,with due thanks to the owner of the photographs/art

  
   

कोई टिप्पणी नहीं: